जाह्नवी कपूर आने वाली बायोपिक फिल्म में आईएएफ ऑफिसर गुंजन सक्सेना का किरदार निभाने वाली हैं। ऐसा सुनने में आया है कि इस फिल्म में जाह्नवी साउथ के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

जाह्नवी कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। पहली फिल्म के रिलीज होने के बाद से जाह्नवी कपूर के हाथ में भी अभी दो बड़ी फिल्में हैं। जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और वो इस फिल्म के जरिए लोगों का दिल धड़काने में कामयाब रही। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला लेकिन अब जाह्नवी कपूर जल्द ही एक बायोपिक में काम करने वाली हैं।
जानिए, सिर्फ सरसों का तेल से ही क्यों प्रसन्न होते जाते शनिदेव
अब दलकीर जाह्नवी के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। गुंजन सक्सेना महिला एयरफोर्स पायलट हैं जो कि जंग के मैदान में उतरी थीं। गुंजन ने 17 साल पहले करगिल के युद्ध में अपनी हिम्मत और शौर्यता का परिचय दिया था। इस युद्ध के दौरान उन्होंने कई घायल सैनिकों को चीता हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया था। बस गुंजन के इस नेक कार्य के लिए ही उन्हें शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था। साथ ही गुंजन को ‘करगिल गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal