अगर इस दिन लगायेंगे मस्तक पर तिलक, तो पूरी हो जायेंगी सभी मनोकामनाएं

ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, ऐसी ही कुछ विधाएं हैं जिनके प्रयोग से हम जीवन में आ रहे संकटों के रुख मोड़ सकते हैं। तकलीफ होने पर लोग इन शास्त्रीय उपायों का प्रयोग करते हैं, लेकिन पहले भी यदि ये उपाय किए जाएं तो परेशानी का मुख नहीं देखना पड़ेगा। खैर यहां हम मस्तक पर तिलक  के प्रयोग से होने वाले कुछ शास्त्रीय उपायों की चर्चा करने जा रहे हैं। आशा है कि आपको ये उपाय पसंद आएंगे और आप इनका प्रयोग कर अपने जीवन और भी बेहतर बना सकेंगे। पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हिन्दू धर्म के अनुसार पवित्र माना जाता है।

हिंदू धर्म और परम्परा के मुताबिक मस्तक पर तिलक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। इसे सात्विकता का प्रतीक भी कहा जाता हैं। माना जाता हैं,कि विजयश्री प्राप्त करने के लिए रोली, हल्दी, चन्दन या फिर कुमकुम का तिलक लगाया जाता हैं। अगर तिलक वार या फिर दिन के अनुसार लगाया जाए तो चमत्कारिक फल प्राप्त होते हैं।

रात में सोते समय महिलाएं कभी भी खोलकर ना सोएं ये 3 चीज़, वरना चली जायेगी घर की खुशियां

सोमवार को लगाएं तिलक—
सोमवार का दिन भगवान शिव का होता हैं। इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना जाता हैं, इसलिए अपने मन को काबू में रखकर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

मंगलवार को लगाएं तिलक—
मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता हैं। इसलिए इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता हैं। इसलिए इस दिन लाल चंदन या फिर चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से शक्ति कार्यक्षमता में विकास होता हैं।

काले जादू से बचने के लिए इस समय करें हनुमान चालीसा का पाठ

बुधवार को लगाएं तिलक—
बुधवार का दिन भगवान गणेश और मां दुर्गा का माना जाता हैं। इस दिन का ग्रह स्वामी हैं बुध ग्रह। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना शुभ होता हैं। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती हैं।

गुरुवार को लगाएं तिलक—
गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता हैं,और बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं। इस दिन के देवता ब्रम्हा जी को माना गया हैं। इस दिन का स्वामी ग्रह हैं बृहस्पति ग्रह। गुरु को पीला या फिर सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय हैं।

साप्ताहिक राशिफल: इन राशि वालो के करियर में सफलता के योग, जानें अपनी राशि के बारे में…

शुक्रवार को लगाएं तिलक—
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का माना जाता हैं। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस ग्रह को दैत्यराज भी कहा जाता हैं। दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य ​थे। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर होता हैं। वही इससे भौतिक सुख

—सुविधाओं में भी वृद्धि होती हैं। शनिवार को लगाएं तिलक—
शनिवार का दिन भैरव, शनि और यमराज का माना जाता हैं,इस दिन के ग्रह स्वामी हैं शनि ग्रह। शनिवार के दिन विभूत, भस्म या फिर लाल चंदन लगाना चाहिए।

धन और यश पाना चाहते हैं, तो रविवार को करें ये 5 चमत्कारिक उपाय …

रविवार को लगाएं तिलक—
रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का माना जाता हैं। इस दिन के ग्रह स्वामी हैं, सूर्य ग्रह। जो ग्रहों के राजा हैं। रविवा के दिन लाल चंदन या फिर ​हरि चंदन लगाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com