करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अब दो महीने का हो गया है। सैफ और करीना अक्सर मीडिया के सामने तैमूर की बात करते दिखते हैं। वैसे तो तैमूर के नाम पर विवाद खत्म हो गया है। लेकिन अभी भी उनसे तैमूर पर कुछ सवाल पूछ ही लिए जाते हैं। हाल ही में तैमूर के नाम पर एक बड़ा बयान सामने आया है। सैफ और करीना के परिवार से खबर आ रही है कि करीना ने अपने बेटे का नया नाम रख दिया है।
‘लिटिल जॉन’ के नाम से अपने बेटे को पुकारती है करीना कपूर
वो कभी बेटे को तैमूर के नाम से नहीं पुकारती हैं। उन्होंने हाल ही में उसका नाम ‘लिटिल जॉन’ रखा है। अब ये ‘जॉन’ नाम कहां से आया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन ये साफ है कि करीना अपने बेटे को तैमूर बुलाना पसंद नहीं करती हैं।
कुछ दिन पहले ही सैफ ने अपने एक बयान में कहा था कि उस तुर्की शासक का नाम तिमूर था और उनके बेटे का नाम तैमूर है। दोनों सुनने में एक जैसे लगते हैं इसलिए लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। जब से तैमूर का जन्म हुआ है तबसे उसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
कुछ दिन पहले सैफ ने तैमूर की फोटो अपनी वाट्सऐप डीपी में भी लगाई थी। जो कि खूब वयरल हुई थी। वहीं करीना का कहना है कि उनका बेटा बहुत खूबसूरत है और उसकी शक्ल पापा रणधीर कपूर से मिलती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal