सात फेरे लेकर ससुराल आई दुल्हनें तीन घंटे बाद ही सास को चकमा देकर हुई रफूचक्कर

सगे भाइयों के साथ सात फेरे लेकर आईं दो दुल्हन तीन घंटे बाद ही सुहागरात से पहले फरार हो गईं। शादी की रस्म पूरी करने के बाद शौच जाने का बहाना बनाकर दोनों दुल्हन खेत पर गईं। वहां सास को चकमा देकर रफूचक्कर हो गईं। दोनों दुल्हन को सोनभद्र जिले से विदा कराके लाया था। दुल्हन की तलाशने के बाद उनका सुराग नहीं लगने पर दूल्हे भी मायूस हो गए। वहीं दोनों दुल्हन के विदा होकर आने के तीन घंटे बाद ही फरार होने की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामला बाह थाना क्षेत्र के गांव फरेरा का है। यहां रहने वाले दो सगे भाइयों का रिश्ता परिचित बिचौलिया ने साेनभद्र की दो सगी बहनों के साथ तय कराया था। दुल्हनों के भाई ने शादी के बदले एक लाख रुपये लिए। बरात सोनभद्र जाने की जगह दुल्हनों को गुरुवार को लड़के वालों ने गांव में बुलवा लिया। गुरुवार की रात को 11 बजे शादी की रस्में पूरी हो गईं। रात करीब एक बजे दोनों दुल्हन ने शौच जाने की बात कही। सास दोनों को बहुओं को लेकर खेत पर गई थी।

वहां पर एक दुल्हन ने अपने लोटे में लाया पानी फैला दिया। सास को पानी लेने के बहाने वहां से भेज दिया। सास पानी लेकर लौटी तो दोनों दुल्हन को वहां से गायब पाया। वह घबरा गईं, उसे लगा कि दुल्हनों के साथ अनहोनी न हो गई हो। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। वह गांव वालोंं के साथ मिलकर गायब दुल्हनों को तलाश में जुट गए। मगर, दोनों का सुराग नही लगा। इससे स्वजन को यकीन हो गया कि दुल्हन अपनी मर्जी से गायब हुई हैं। खेत और आसपास कहीं संघर्ष के निशान नहीं थे। स्वजन ने मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की। वह अपने स्तर से दोनों दुल्हन का पता करने में जुटे हैं। वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों सगे भाइयों को रिश्ता एक परिचित ने कराया था। दूल्हों के पिता से रिश्ता कराने के एवज में एक लाख रुपये लिया था। यह रकम दुल्हनों के भाई को दी गई थी। दुल्हन अपने पहने हुए जेवरात भी साथ ले गई हैं।

दुल्हनों को ले जाने के लिए तैयार खड़ा था वाहन

दोनों दुल्हन जिस तरह से फरार हुईं, माना जा रहा है कि वह पैदल नही गई होंगी। बताया जाता है कि दुल्हनों के वहां से भागने की पहले से तैयारी थी। इसके लिए एक गाड़ी पहले से गांव के बाहर खड़ी थी। आशंका है कि दोनों दुल्हन को पता भी गलत हो सकता है। वह सोनभद्र की जगह किसी और जिले की हो सकती हैं।

गरीब है ठगी का शिकार परिवार

दोनों दूल्हे और उनका परिवार काफी गरीब है। पिता ने बेटों की शादी के लिए जिंदगी भर जोड़ी रकम के एक लाख रुपये दिए थे। इससे कि उनका घर बस सके। मगर, बेटों के सिर पर सेहरा बंधने के तीन घंटे बाद ही दुल्हनों के गायब होने से पिता का सपना टूट गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com