सलमान खान को भी हनीमून पर ले जाऊंगी:​बिपाशा

images (3)मुम्बई।

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी जोड़ी करण और बिपाशा 30 अप्रेल को शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में ऐश्वर्या रॉय और सलमान खान के साथ कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।  

शादी के बाद जहां एक तरफ  सलमान खान, बिपाशा और करण के साथ मीडिया को पोज दे रहे थे। उसी दौरान उनसे हनीमून के लिए भी पूछा गया तो बिपाशा ने बड़े मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया कि वो सलमान को हनीमून पर साथ ले जाएंगी। 

इस दौरान सलमान का अंदाज भी कुछ अलग नजर आया। उन्होंने करण का मजाक भी बना दिया। उन्होंने कहा कि ये जोड़ी अच्छी है, मैं बस ये चाहता हूं कि ये जोड़ी टिके। सलमान खान ने यह बात क्यों कही, यह हम सब भी जानते हैं और जो नहीं जानते उनको हम बता दें कि बिपाशा की यह पहली शादी है वहीं करण की ये तीसरी शादी है।

सलमान खान से उनकी शादी के लिए जब पूछा गया तो इसका जवाब बिपाशा ने दिया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि सलमान की शादी हो। मैं सलमान की फ्रेंड हूं और सलमान दुनियाभर की लड़कियों के लिए अच्छे होने चाहिए, वह जब चाहें शादी करें न करें। बस खुश रहें।

गौरतलब है कि बिपाशा से पहले करण दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों ही बार उनका तलाक हुआ है। उनकी पहली पत्नी श्रद्धा निगम से उनकी शादी सिर्फ दस महीने ही रही और दूसरी पत्नी जेनिफर विगेंट से उनकी शादी चार साल तक चली। 

 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com