सरकार नहीं मना रही 2 साल का जश्न

amit-shah_5728941e2ce19एजेंसी/ हैदराबाद : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के 2 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने को लेकर कहा है कि उनका दल जश्न नहीं मना रहा है बल्कि जनता को दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बता रहा है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार की आलोचना किए जाने पर कहा कि आखिर इसमें जश्न कैसा है। यह किसी तरह का समारोह नहीं हो रहा है। सरकार का कार्य लोगों तक पहुंचना है।

जनता के ही साथ प्रत्यक्ष संवाद करना, जानादेश के अनुसार हिसाब देना किसी भी तरह का उल्लास मनाना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केवल मीडिया में किसी तरह का बयान नहीं दे रहे वे संकेतीकरण में उलझे हैं। अमित शाह ने इस मामले में यह भी कहा कि गरीबों का जीवन स्तर उपर उठाने में सहायता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केवल बयानबाजियां करते हैं।

बिजली और घरेलू गौस लोगों को उपलब्ध करवाने का भी केंद्र सरकार ने प्रयास किया है। दरअसल उन्होंने विदर्भ की एक विधवा किसान कलावती का नाम लेकर सवाल किए कि आखिर उसका क्या हुआ जिसके घर में आप ठहरे थे। कलावती बंदुरकर के घर राहुल गए थे और संसद में उनकी परेशानियां बयान की थीं।

इस तरह की घटना के बाद कलावती को लेकर मीडिया में जानकारी आती रही। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर भी कांग्रेस सवाल उठाती है लेकिन पीएम मोदी ने तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना में कम ही विदेश यात्राऐं की हैं। यही नहीं पीएम मोदी का प्रभाव अपेक्षाकृत अच्छा हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com