रुद्रप्रयाग और चमोली में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ

लगातार दूसरे दिन भी उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिस कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो बर्फबारी हो रही है और निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है।

राज्य की पहाड़ी इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। चमोली में निजमूला घाटी में आज तड़के से हल्की बर्फबारी जारी है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली गांव के आसपास भी आज बर्फबारी हुई। जिसके बाद यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं यमुना घाटी बारिश का मौसम बना हुआ है।

औली में भी आज सुबह अच्छी बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com