राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने पर भाजपा ने किया कांग्रेस पर वार

piyush-goyal_55e28466ae2c7एजेंसी/ नई दिल्ली : कांग्रेस इन दिनों अपने बुरे दौर से गुजर रही है। हालात ये हैं कि कांग्रेस में कोई भी राष्ट्रीय नेता अपनी पहचान के अनुरूप जनता के दिल में विकल्प के तौर पर जगह नहीं बना पा रहा है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की कवायदें की जा रही हैं जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर वार किया है। दरअसल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प दृढ़ है।

संवाददाताओं ने राहुल को अध्यक्ष बनाने की संभावना को लेकर सवाल किए। अटकलों के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के कार्य करने की संभावना सही है। उन्होंने राहुल के ही साथ कहा कि यदि प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में प्रवेश दिया जाना बेहद जरूरी है।

चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से काफी अनुभव लिया जा सकता है। सभी उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि सभी का अपना – अपना समय है। मगर एक समय बाद सभी थक जाते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com