राशिफल

set-of-zodiac-signs-vector-graphic-236769एजेंसी/

मेष- कला कौशल को बल मिलेगा। शुभ कार्यों में क्षमता से अधिक खर्च करेंगे। रिश्ते बेहतर होंगे। आडंबर और व्यर्थ के पाखंड से बचें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। आंखों का ख्याल रखें।

वृष- आर्थिक मामलों में तेजी आएगी। करियर कारोबार में बेहतर करेंगे। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। लाभ पर फोकस बनाए रखें। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सुखकर रहेंगे।

मिथुन- प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आएगी। राजनैतिक मामले पक्ष में रहेंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। सभी सहयोगी होंगे।

कर्क- भाग्यशाली समय है। सभी कार्य बनेंगे। योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। शुभ सूचना मिल सकती है। धर्म और आस्था में वृद्धि होगी। सक्रियता बनाए रखें। भ्रमण एवं मनोरंजन में रुचि लेंगे।

सिंह- अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। गुप्त सूचना उजागर होने असहज होने की भी आशंका है।  दिन सामान्य फलकारक। सहजता से आगे बढ़ते रहें।

कन्या- जीवन साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। दाम्पत्य में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी। सबको साथ लेकर चलने में सफल होंगे। दिन उत्तम फलकारक। समझौते पक्ष में रहेंगे।

तुला- मेहनत और लगन से अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे। विपक्षियों से भी सराहना पाएंगे। शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानयां दूर होंगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे।

वृश्चिक- मित्रों से भेंट से आनंद बढ़ाएगी। मन की सुनेंगे और निजी संबंधों को बखूबी निभाएंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार संभव। दिन उम्मीदों को बल देने वाला।

धनु- घर परिवार में शुभता सहजता बनी रहेगी। भौतिकता पर जोर रहेगा। पूर्वाग्रह और स्वार्थ से बचते हुए निर्णय लें। बड़ों से आशीर्वाद लेना न भूलें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

मकर- शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। सामाजिकता एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा। आत्म अनुशासन को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सक्रियता बनाए रखें। बंधुजन सहयोगी रहेंगे। दिन उत्तम।

कुंभ- भव्य आयोजनों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। परिजनों का साथ और समर्थन निर्णय लेने में सहायक होगा। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मीन- चहुंओर सफलता के संकेत हैं। अनुकूलता में वृद्धि होगी। करीबियों की चर्चा का केंद्र बने रह सकते हैं। पूछपरख बढ़ेगी। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com