यूपी में भी लाओ असम जैसा बदलाव: पीएम मोदी

modi_rally_13_06_2016इलाहाबाद। भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन शाम को पीएम मोदी ने परेड ग्राउंड पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने यूपी की जनता से राज्‍य में असम जैसे बदलाव की अपील की।

मोदी ने कहा भाजपा को हालिया चुनाव में अभूतपर्व समर्थन मिला। एक साथ सब लोग मोबाइल पर असम की जनता का अभिनंदन करें जो सोए हुए हैं वह भी जाग जाएंगे। उत्तर प्रदेश के लोगों ने अद्भुत काम किया है। मैं निषादराज की धरती से उस पराक्रम को याद दिलाना चाहता हूं। तीस साल के बाद हिंदुस्तान को पूरे बहुमत वाली सरकार मिली है।

उसका पूरा श्रेय मेरे उत्तर प्रदेश के भाईयों बहनों को जाता है। जब जब हिंदुस्तान मुसीबत से गुजरा है, उत्तर प्रदेश सबसे पहले आगे आया है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए। उत्तर प्रदेश के लोगों में उदारता है। लोगों को कभी कभी लगता है कि मोदी जी अमेरिका गए थे ऐसा हो गया, अफगानिस्तान गए थे यह हो गया। जो कुछ भी हो रहा है वह आप लोगों , सवा सौ हिंदुस्तानियों के कारण हो रहा है।

गंगा यमुना व सरस्वती के मिलन से नई प्रेरणा यह धरती देती है। गंगा विचार धर्म है। विवेकानंद से जो विचार यात्रा चली है उसे मां गंगा ने आशीर्वाद दिया है। मां यमुना जिनकी गोद में भगवान श्रीकृषण पले। मां गंगा विचार देती है, यमुना कर्म का संदेश देती हैं। सरस्वती श्रद्धा होती है। विचार कर्म और श्रद्धा से हमें उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

प्रयाग का मतलब। कहते हैं कि यहां लोकहितार्थ सबसे बड़ा यज्ञ हुआ था। प्रयागराज की धरती पर आज से उत्तर प्रदेश के लिए नए यज्ञ की शुरुआत हो रही है। वह यज्ञ है विकास का यज्ञ। विकास का यज्ञ करना है तो हमें कुछ आहुति देनी होती है। विकास का यज्ञ तब सफल होता है जब उसमें अहंकार की आहुति दी जाए। जातिवाद, भाई भतीजावाद , संप्रदायवाद की आहुति दी जाए।

मुझे बताइए कि उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी, जातिवाद, भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार से परेशान है कि नहीं। इसलिए मैं विकास का यज्ञ चाहता हूं। अगर बदलाव लाना है तो विकास के रास्ते पर जाना पड़ेगा। इसके बिना कोई चारा नहीं है।

मैं आपके पास मंत्र लेकर आया हूं। हम नहीं चाहते कि हमारे मां बाप को तकलीफों का सामना करना पड़े। हम नहीं चाहते कि हमारी आने वाली पीढ़ी को कठिनाईयां उठानी पड़े। हर मुसीबत का एक ही समाधान है वह है विकास। अगर विकास नहीं होगा तो नौजवान को रोजगार कहां से मिलेगा।

मैं प्रयागराज की धरती से नौजवानों को विश्‍वास दिलाता हूं कि यदि आप में योग्यता है तो भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद में आपका हक कुचला नहीं जाएगा। हम आपको आपका हक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज कुछ सरकारें हमारी बात नहीं मानती लेकिन जनता -जर्नादन का ऐसा दवाब आएगा कि उन्होंने मानना पड़ेगा। नौजवान साथियों हमने महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि यदि ग्रुप सी और डी में इंटरव्यू नहीं होगा।

पहले इंटरव्यू में रुपयों की मांग होती थी। बिचौलए मांगते थे। गहने बेचकर माएं देती थीं। बेटे पर क्या गुजरती होगी, कल्पना करें। नौजवान लूटा जाता था कि नहीं? यह इंटरव्यू हमने खत्म कर दिया। हमने राज्य सरकारों को कहा है कि आप भी इंटरव्यू खत्म करो। उप्र में क्या हाल है मैं नहीं जानता। ऐसा नहीं है कि देश के कुछ राज्यों के पास पैसा है कुछ के पास नहीं। ईश्वर ने कम या ज्यादा मात्रा में इसे दिया है। जहां सरकारें अच्छी हैं, भलाई जिनकी नीति है, वहां विकास होता है। जो भी संसाधन है, उससे वह राज्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं।

जिनको राजनीति की चिंता है, वह ऐसा नहीं करते। उत्तर प्रदेश में गजब का कांटेक्ट्र है। जब मायावती की सरकार थी तो मुलायम की पार्टी उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी लेकिन पांच साल हो गया कुछ किया। अभी माया लगाती है लेकिन कुछ किया अथवा नहीं। यदि उनको सत्ता मिली तो कुछ नहीं होगा। दोनों की जुगलबंदी है। पांच साल हमारी बारी, पांच साल हमारी बारी। जब तक उत्तर प्रदेश में पांच पांच साल की लूट की ठेकेदारी बंद नहीं होगी, उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो सकेगा। मैं विकास दिलाता हूं कि आपने मुझे सांसद बनाया है। मुझे उत्तर प्रदेश का कर्ज चुकता करने का मौका दीजिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com