मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस,करेगी जंतर-मंतर प्रदर्शन

images (1)नई दिल्ली-कांग्रेस शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत इसमें कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। प्रदर्शन में देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे।

राजस्थान समेत दिल्ली से सटे सभी राज्यों को हर जिले से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए कहा गया है। इसके साथ हर प्रदेश की राज्य कमेटियां कार्यकर्ताओं को लेकर आएंगी। कांग्रेस ऐसा कर जहां मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी वहीं वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी प्रयास होगा। 

युवा कांग्रेस सभी विस क्षेत्रों में करेगी आंदोलन

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अशोक चांदना ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार सूखे से निपटने में पूरी तरह विफल रही है। चारे व पानी के अभाव में जानवर भी दम तोड़ रहे हैं। दौसा जिले में बड़ी संख्या में गाय दम तोड़ चुकी है। वे बुधवार को प्रदेश युवा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में आंदोलन किया जाएगा। 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com