मेट्रो स्टेशन पर महिला के साथ इस लड़के ने किया गंदा काम, वीडियो वायरल

man-kicks-woman-620x400

जर्मनी की राजधानी बर्लिन से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक लड़का मेट्रो स्टेशन की सीढ़ीयों पर जा रही महिला को पीछे से जोरदार लात मारते दिख रहा है। उसने लात इतनी जोर से मारी की वो महिला दूर जाकर मूंह के बल गिरी। लड़के के हाथ में शराब की बोटल दिख रही है। और उसके कुछ और साथी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।

बर्लिन पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए जारी किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 7 दिसंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो अब तक डेढ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक्सप्रेस यूके के मुताबिक आरोपियों को ढूंढने में पुलिस की मदद करने के लिए 10 लोगों सामने आए। उन लोगों सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों को पहचानने की कोशिश की।

 इस मामले में पुलिस ने हमलावरों में से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरफ्तार किया शख्स ही हमलावर या हमलावर का साथी है। इस हमले में महिला का हाथ टूट गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com