मथुरा में हुए उपद्रव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी

SANJAY-SINGH_5538bc974feebएजेंसी/ नई दिल्ली : मथुरा में हुए उपद्रव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान आप नेताओं द्वारा कहा गया कि सपा के सत्ता में आने के बाद जंगल राज और माफिया राज अधिक हो रहा है। इस क्षेत्र को अधिक संरक्षण मिल रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा मथुरा में जो झड़प हुई उसमें 24 लोगों की मृत्यु हो गई, जिसके कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस्तीफे की मांग की गई। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आप नेता ने निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इस मामले में आरोप लगाते हुए कहा कि झड़प में स्थनीय गुंडे का हाथ है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को निजी क्षेत्र के वरिष्ठ मंत्री का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आई तो उत्तरप्रदेश में गुंडा और माफिया राज दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बिना समय व्यर्थ किए इस्तीफा देने की मांग भी आप नेताओं ने की। आम आदमी पार्टी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को हटाने की मांग भी की। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। मथुरा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने हेतु एक संगठन और पुलिस के मध्य जमकर टकराव हुआ।

जिसमें एसपी और एसएचओ समेत 24 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने जमीन पर बने अवैध आश्रम से बड़ी संख्या में हथियार जब्त कर दिए। जिसे लेकर 320 लोगों को पकड़ लिया गया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस द्वारा आजाद भारत विधिक वैचारिक क्रांति सत्याग्रही के सदस्य भी कहे गए। सरकारी जमीन को खाली करवाने का प्रयास भी किया। यही नहीं पुलिस द्वारा जवाहर बाग क्षेत्र से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर जमीन खाली करवाने की मांग भी की गई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com