मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम बरसाना में बधाइयां गूंजीं

ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। नंदगांव में आधी रात को बाल कृष्ण ने जन्म ले लिया। राधा के गांव बरसाना में बधाइयां गूंजीं। परंपरा के अनुसार बुधवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्मोत्सव की धूम शुरू हो गई है।

यह पहला मौका है, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बिना भक्तों के मनाया जा रहा है। ब्रज के मंदिरों में सिर्फ संतों और सेवायतों की मौजूदगी में सभी परंपराएं पूरी की जाएंगी। मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर यह फैसला लिया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान जन्मस्थान मंदिर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। बुधवार को जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में राधा-श्रीकृष्ण की पूजा हुई। जिसे कराने वाले आचार्य के साथ आयोजन से जुड़े लोग भी सीमित संख्या में ही सम्मिलित हुए।

बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले जन्मोत्सव के लाइव दर्शन श्रद्धालु टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से कर सकेंगे। जन्मोत्सव के अलौकिक क्षणों का सजीव प्रसारण किया जाएगा। राधा-कृष्ण की आरती भी सीमित संख्या के साथ हुई।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पत्र-पुष्प, रत्न प्रतिकृति, वस्त्र आदि के अद्भुत संयोजन से बनाए गए पूर्णेंदु कुंज बंगले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। जन्माष्टमी पर ठाकुरजी के लिए विशेष पोशाक भी तैयार कराई गई है।

ठाकुरजी इस बार पुष्प वृंत की पीत रंग की पोशाक धारण करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह पुष्प वृंत पोशाक रेशम, जरी, रत्न प्रतिकृति से बनाई गई है। वहीं आरती के समय सभी श्रीकृष्ण की भक्ति में डूब गए।

श्रीकृष्णा जन्मस्थान पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भजन कार्यक्रम भी आयोजित हुए। यहां भजन गायक राजीव चोपड़ा ने कृष्ण भजनों से प्रस्तुति दी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com