मंगलसूत्र पर जरूर करें ये टोटका, वरना जीवनभर नहीं रहेंगी सुहागन

मंगलसूत्र विवाहित महिला की के सिंदूर की पहचान को दर्शाता है। सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी को काफी समय बीत चुका है, लेकिन उनकी शादी से जुड़ी तमाम तरह की खबरें हर रोज आ रही है। इस बार सोनम कपूर का मंगलसूत्र सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। दरअसल सोनम ने अपनी शादी को कामयाब बनाने के लिए टोटके का सहारा लिया है।

सोनम ने एक अलग तरह का मंगलसूत्र पहन रखा है। सोनम ने अपने मंगलसूत्र को मॉडिफाई करवाया जिसमें उन्होंने अपनी शादी को कामयाब और सुखद बनाने के लिए अपने और आनंद अहूजा की राशियों के साइन को बनवाया है। इस मंगलसूत्र में मिथुन और सिंह राशि दोनों के साइन बना हुआ है। सोनम की राशि मिथुन जबकि आनंद आहूजा की राशि सिंह है।
क्यों पहना ऐसा मंगलसूत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी मिथुन राशि और सिंह राशि की जोड़ियां बनती है तो इन लोगों का दाम्पत्य जीवन लंबा चलता है। स्वभाव से ये जोड़ी एक जैसी होती है और एक-दूसरे की जरूरतों और अपेक्षाओं का भरपूर ख्याल रखते हैं। इन दो राशियों की जोड़ी अच्छे पति-पत्नी साबित होती हैं। इन दोनों राशियों के लोग एक दूसरे की साथ का भरपूर आनंद उठाते हैं। इसी कारण से सोनम ने अपने मंगलसूत्र में यह डिजाइन बनवाया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com