बीते कई दिनों से कोहरे और घनी सर्दी से परेशान लोगों को मिली राहत…

गुरुवार की तरह ही शुक्रवार की भी अलसुबह धूप निकल आई। दोहपर होते होते धूप करारी हो गई। बीते कई दिनों से कोहरे और घनी सर्दी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली और लाेग धूप सेकते नजर आए। धूप निकली तो जीव जंतू भी इसका लुत्‍फ उठाते नजर आ रहे हैं। रोहतक के चिडि़याघर में एक मादा तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गई। इसे हर कोई देखता रह गया। मगर धूप के साथ ही चल रही बर्फीली हवाओं ने भी परेशान किया है। हवाओं के कारण शीत लहर का प्रकोप अभी भी जारी है। वहीं धूल उड़ने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे।

इससे पहले गुरुवार को भी सूर्य की गर्मी महसूस हुई। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मगर शाम होते-होते हवा चलने से एकाएक ठंड बढ़ गई थी। अंदाज लगाया जा रहा था कि शुक्रवार को फिर से कोहरा आ सकता है। मगर मौसम ने करवट बदली और शुक्रवार को भी धूप निकल आई। धूप खिलने के बावजूद दिन और रात का तापमान सामान्य डिग्री से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया।

वहीं आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह रहेगा। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी कम रहेगी। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम खुश्क रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की धुंध रहेगी। गुरुवार को धूप खिलने से लोगों को राहत महसूस हुई। पिछले कई दिनों से ठिठुरन से लोगों को राहत मिली। ठंड कम होने से पार्कों में रौनक बढ़ी। लोग बाजारों में खरीदारी करते दिखे। हिसार में अधिकतम तापमान गुरुवार को 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

हिसार- 19.8- 3.4

अंबाला- 18.1- 4.2

भिवानी- 18.7- 6.4

चंडीगढ़- 17.8- 6.4

फरीदाबाद- 20.8- 9.0

गुरुग्राम- 18.9- 9.0

करनाल- 17.4- 6.2

कुरुक्षेत्र- 17.4- 6.2

नारनौल- 20.5- 4.7

रोहतक- 17.2- 7.8

सिरसा- 18.4- 5.9

फतेहाबाद- 19- 7

दादरी- 17-6

झज्जर-18- 8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com