पैसों के नुकसान से बचना है तो घर से हटा दें ये 5 चीजें….

नई दिल्ली अधिकतर लोग लक्की चार्म और अनलक्की चीजों में विश्वास करते हैं। जब लोगों के साथ कुछ अच्चा होने लगता है तो वो उस चीज को लक्की समझने लगते हैं।

 img_20161209124600इसके अलावा वास्तु की मानें तो घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका घर में होना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार इससे घर के सदस्यों की जिंदगी में नेगेटिव प्रभाव होने लगता है। यही नहीं इन चीजों की वजह से घर में पैसो के प्रवाह में बाधा होती है। इसलिए वास्तु के अनुसार इन चीजों को घर से हटा देना ही ठीक है। आइए जानें इन चीजों के बारे में: 
मधुमक्खियों का छत्ता: घर में मधुमक्खियों का छत्ता वैसे तो हानिकारक तो है ही साथ वास्तु के अनुसार ये घर में बैडलक लाता है। वास्तु के अनुसार इसे घर से हटाना ही अच्छा रहता है। इसे हटाने के लिए आप प्रोफेशनल लोगों की मदद ले सकते हैं।
चमगादड़: घर में चमगादड़ों का होना वास्तु के लिहाज से सही नहीं है। इससे घर में बीमारी दुर्भाग्य और गरीबी आती है। अगर आपके आस-पास कहीं चमगादड़ हैं तो शाम के समय घर के खिड़की दरवाजे बंद रखें। 
मकड़ी का जाला: घर में मकड़ी का जाला घर के लोगों के लिए दुर्भाग्य ला सकता है। इसके घर में होने से कोई अनहोनी हो सकती है। इसलिए वास्तु के अनुसार घर के सभी जाले साफ कर दें। 
टूटा हुआ शीशा: वास्तु के अनुसार घर में टूटा शीशा रखने से घर में धन के प्रवाह में रुकावट आती है। यही नहीं इसेस नेगेटिव एनर्जी भी घर में खिंची चली आती हैं। इसलिए घर में टूटे शीशे का कोई टुकड़ा नहीं होना चाहिए।
खराब दीवारें: अगर घर की दीवारें खराब हैं यानी इनमें टूटफूट हो गई है तो इन्हें तुरंत सही करा लें। इससे घर में दरिद्रता आती है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com