देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

देश में डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। राजीव भवन से घंटाघर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कतार बनाकर केंद्र  और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई आसमान छूने लगी है। कोरोना की वजह से तो लोग परेशान थे ही, अब केंद और राज्य की ‘ कुछ भी करो ना’  नीति ने आम आदमी की मुश्किलों को और बढ़ा दिया।

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर  उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,  महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, रामकुमार वालिया, गिरीश चंद्र पुनेड़ा,  दीप वोरा,  राजेश शर्मा,  ताहिर अली, कमर ताबी, अमरजीत सिंह, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com