तुलसी के नीचे रखे यह एक चीज, हमेशा के लिए गरीबी हो जाएगी दूर

ज्योतिषशास्त्र में गरीबी को दूर करने के काफी उपाय बताये गए है। आज हम आपको एक ऐसा ही उपाय बताने जा रहे है जिसे करने से गरीबी बहुत जल्द ही दूर हो जाती है। ऐसा ही एक उपाय है तुलसी की जड़ के पास शालिग्राम (एक पत्थर) रखकर रोज पूजा करना। शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। जिन घरों में तुलसी के साध शालिग्राम की पूजा की जाती है, वहां दरिद्रता नहीं आ पाती।

इस जगह पर मिलती है शालिग्राम –

शालिग्राम नेपाल की गंडकी नदी के तल से प्राप्त होते हैं। शालिग्राम काले रंग के चिकने, अंडाकार पत्थर को कहते हैं।इसे स्वयंभू माना जाता है यानी इनकी प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती। कोई भी व्यक्ति इन्हें घर या मंदिर में स्थापित करके पूजा कर सकता है।शालिग्राम अलग-अलग रूपों में मिलते हैं। कुछ अंडाकार होते हैं तो कुछ में एक छेद होता है। इस पत्थर में शंख, चक्र, गदा या पद्म से निशान बने होते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है महिलाए क्यों नहीं जाती हैं श्मशान, जानें इसके पीछे का रहस्य

तो आइये जानते है घर में शालिग्राम रखने के फायदे –

भगवान् शालिग्राम की पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है और तुलसी अर्पित करने पर वे तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं।
शालिग्राम और भगवती स्वरूपा तुलसी का विवाह करने से सारे अभाव, कलह, पाप, दुःख और रोग दूर हो जाते हैं।
तुलसी शालिग्राम विवाह करवाने से वही पुण्य फल प्राप्त होता है जो कन्यादान करने से मिलता है।
पूजा में शालिग्राम को स्नान कराकर चंदन लगाएं और तुलसी अर्पित करें। भोग लगाएं। यह उपाय तन, मन और धन सभी परेशानियां दूर कर सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com