जन्माष्टमी पर आया नया सोहर गीत, यहां सुनें कई प्रसिद्ध सोहर गीत

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो पर हैं। इस बार कोरोना वायरस की वजह से मंदिरों में भीड़ देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन लोग अपने घर पर ही लोग धूमधाम से कृष्ण जन्म की तैयारियां कर रहे हैं। इस बार लोग 11 और 12 अगस्त को जन्माष्टमी मना रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते आप भी घर पर ही भगवान कृष्ण की पूजा करें और घर पर भजन बजाकर या गाकर कृष्ण का स्वागत करें। इसी बीच, रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ फेम प्रिया मल्लिक का नया गीत ‘सोहर’ रिलीज कर दिया गया है।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जानी-मानी फिल्मकार अपूर्वा बजाज ने इस गाने का निर्माण किया है और प्रिया ने गाने को अपनी आवाज दी है। गाने को रिलीज हुए अभी एक ही दिन रिलीज हुआ है और 66 हजार से ज्यादा बार इस गाने को देखा जा चुका है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। प्रिया मल्लिक के गाए इस गीत को श्री कृष्ण के जन्मदिन पर यानी कृष्ण जन्माष्टमी पर उनकी बधाई के रूप में दिखाया गया है। प्रिया मल्लिक का यह पहला भोजपुरी प्रोजेक्ट है।

बता दें कि ‘सोहर’ एक पारंपरिक भोजपुरी गीत है, जो घर में बच्चों के जन्म पर गाया जाता है। जब किसी घर में कोई बच्चा पैदा होता है, तो खुशी का इजहार करते हुए घर की महिलाएं सोहर के गीत जाती हैं। वहीं, जन्माष्टमी के दिन भी कृष्ण जन्म पर महिलाएं भजन के तौर पर सोहर का गीत गाती हैं। सोहर के कई गाने हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। वैसे सोहर उत्तर प्रदेश और बिहार का लोक गीत है और इसका संबंध ब्रज से है।

सोहर लोक गीत में कृष्ण जन्म का विवरण होता है और जन्म के बारे में बताया जाता है। जैसे जन्म के दौरान क्या हो रहा है और लोग कितने कुछ हो रहे हैं और हर तरफ उजाला उजाला सा हो रहा है। फिल्मों में भी सोहर के गीत आते हैं, जो काफी पसंद किए जाते हैं। इनके अलावा कृष्ण जन्म पर कई और भी भोजपुरी और फिल्मी गाने हैं, जो लोग काफी पसंद करते हैं और उन्हें जन्माष्टमी के दिन बजाया जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com