कांग्रेस मुक्त भारत में बढ़े 2 कदम, 2019 में भी सफल होगी भाजपा

Amit-Shah_56ecea5675d7eएजेंसी/ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में संतोषप्रद प्रदर्शन और असम में सफलता मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने बढ़िया प्रदर्शन किया। जिन लोगों ने भटकाने का प्रयास किया उन्हें जनता ने अपनी जगह दिखा दी। कांग्रेस मुक्त भारत के कदम आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि वे जनता और कार्यकर्ताओं का आभार मानते हैं। उन्होंने भाजपा और असमगण परिषद के प्रदर्शन को लेकर कहा कि वहां अच्छा प्रदर्शन रहा। उत्तरपूर्व में भाजपा के लिए यह अच्छा समाचार है। पश्चिम बंगाल में 2011 में हमें 4.6 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार मत प्रतिशत बढ़ा है। केरल को लेकर उन्होंने कहा कि 6 प्रतिशत मत भाजपा को मिला जबकि इस बार 15 प्रतिशत मत मिले हैं। पुदुचेरी और तमिलनाडु में भाजपा की सफलता बरकरार रही। झारखंड में भाजपा की एक सीट थी हम जीते हैं।

गुजरात में भी उपचुनाव जीता। उत्तरप्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को दो में से एक सीट मिली यह अच्छे नतीजों का संकेत है। आसाम एक सीमावर्ती राज्य है जहां 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधित्व किया वहां एनडीए को बहुमत मिला यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि आसाम के विकास के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है। भाजपा आसाम को देश के विकसित राज्य में शामिल कर सकेंगे। भाजपा ने 2019 में सशक्त नींव डालने का कार्य सभी राज्यों में किया है।

भाजपा इन सभी राज्यों में 2019 के लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करेगी। उनका कहना था कि जहां पर भाजपा संगठन नहीं था वहां भी सफलता मिली। भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात को निभाया। दो साल पूर्ण होने वाले हैं ऐसे में सरकार ने अच्छा कार्य किया। उन्होंने कहा कि मेघालय में भी उपचुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधकर कहा कि जो लोग संसद में कार्रवाई को बाधित कर रहे हैं विकास में अडंगा लगा रहे हैं उन्हें जनता ने जनादेश से बताया है। उन्होंन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि असम को सवार्गनंद सोनोवाल के युवा नेतृत्व पर भरोसा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com