कंगना का खुलासा, ‘लव लेटर लीक होने पर खुद को महसूस किया नेकेड’

s_1482036104बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और हॉट एंड हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की प्रेम कहानी के चर्चे पिछले कुछ समय से जोरो पर हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे के बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं बोलते। लेकिन हाल ही में एक इवेंट में पहुंची कंगना ने ऋतिक के साथ अपने बनते और बिगड़ते रिश्तों पर खुलकर बात की। कंगना ने यह भी बताया कि जैसे ही लोगों के समाने उनके लव-लेटर लीक हुए वो दुनिया के सामने खुद को नेकेड महसूस करने लगीं।
 एक इवेंट में पहुंची कंगना ने अपनी प्रेम कहानी पहली बार मीडिया के सामने बयां की। ऋतिक के साथ शुरू हुई उनकी लव-स्टोरी के बारे में कंगना ने बताया कि ये एक पहाड़ों में रहने वाली लड़की की कहानी है, जो बहुत साहसी और जिद्दी है। उसको एक लड़के से प्यार हो जाता है। उसके लिए वो सब कुछ छोड़कर मुंबई आती है। 

 वह उसके साथ तारों के नीचे खड़ी होती है, तब वह उसे किस करता है और आई लव यू कहता है। लड़की उसे विश्वास दिलाती है कि वह कोई आम लड़की नहीं बल्कि शेरनी है। पर जब लड़की सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ती है तो वो आदमी उससे डरने लगता है। ऐसे में उनकी लव-स्टोरी ट्रेजडी बन जाती है।

 आपको बता दें कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद कंगना द्वारा कथित तौर पर ऋतिक के लिए लिखे गए लव-लेटर लीक हुए थे। इस बारे में कंगना कहती हैं कि वो खत जो उन्होंने लिखे थे, दुनिया के सामने आए तब उन्हें बहुत बुरा महसूस हो रहा था क्योंकि कोई भी इस तरह के खत अपने प्यार के लिए भावुक होकर लिखता है। 

 ये खत बहुत निजी होते हैं। आप अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा पूरी दुनिया नहीं बल्कि उस अकेले व्यक्ति के साथ शेयर करते हो। लेकिन जैसे ही वो खत लोगों के सामने आए कंगना दुनिया के सामने नेकेड हो गई। 

 कई रातों तक वो अकेले कमरे में रोती रहीं। लोगों ने उनका मजाक बनाया। लेकिन वो डरी नहीं। उन्होंने क्रूरता से इसका जवाब नहीं दिया। उनका कहना था कि उनकी यही बात उन्हें विजेता बनाती है। अगर वो किसी के लिए अच्छी नहीं हैं तो इस बारे में वो कुछ नहीं कर सकती। लेकिन उसका मजाक बनाना या उसे दुनिया के सामने शर्मिंदा करना बिल्कुल गलत है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com