एक ऐसा अनोखा पेड़ जो है जंगल के समान

img_20161218085456कोलकाता के पास आचार्य जगदीश चंद्र बोस बोटानिकल गार्डन में मौजूद बरगद के पेड़ की। ये पेड़ 14500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है और दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ माना जाता है।

ऊंचे-ऊंचे पेड़ और घने जंगल तो आप सबने खूब देखे होंगे, लेकिन क्या कोई ऐसा पेड़ देखा है जो खुद ही जंगल जैसा हो? जी हां, हम बात कर रहे हैं कोलकाता के पास आचार्य जगदीश चंद्र बोस बोटानिकल गार्डन में मौजूद बरगद के पेड़ की। न्यूज 18 के अनुसार ये पेड़ 14500 वर्गमीटर (1.5 हेक्टेयर) क्षेत्रफल में फैला हुआ है और दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ माना जाता है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्डस में भी दर्ज है। 250 वर्ष पुराना ये पेड़ इतना अधिक फैला हुआ है कि देखने में जंगल की तरह लगता है।
दरअसल बरगद जैसे जैसे बड़ा होता जाता है उसकी जटाएं पानी की तलाश में नीचे जमीन की ओर बढऩे लगती है, बाद में ये जटाएं ही जड़ का रूप धारण कर पेड़ को सहारा और पानी देने लगती हैं। इस पेड़ के साथ भी यही हुआ और परिणामस्वरूप आज ये किसी जंगल की तरह विशाल हो गया है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस पेड़ की लगभग 2880 जटाएं जड़ का रूप धारण कर चुकी हैं। 19वीं सदी में आये भयंकर तूफानों ने इसकी मूल जड़ को ही उखाड़ दिया था जिसे खराब हो जाने के कारण 1925 में काट कर अलग कर दिया गया था। अब यह पेड़ अपनी जटाओं रुपी जड़ों पर ही खड़ा है और आज भी बढ़ता जा रहा है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com