एक्स आर्मी मैन की प्रॉब्लम सॉल्व करने को सेना करने जा रही बड़ा काम

major-general-balraj-mehta_1481920531उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सेना ने हाथ बढ़ाया है। सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। जीओसी सब एरिया मेजर जनरल बलराज मेहता ने विजय दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की।

 मेजर जनरल मेहता ने बताया कि प्रदेश में हर घर में फौजी की परंपरा है। पूर्व सैनिकों की भी कई समस्याएं हैं। किसी की पेंशन की समस्या है तो कोई प्रमाण पत्र के लिए परेशान है। प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहते हैं।

 प्रदेश में करीब दस प्रतिशत आबादी पूर्व सैनिकों की है। इन जवानों का ख्याल रखना भी सेना का ही काम है। मेजर जनरल मेहता ने बताया कि पूर्व सैनिकों की समस्या दूर करने के लिए जल्द ही 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा शुरू होगी।

 उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक टोल फ्री नंबर भी शुरू किया जाएगा। पूर्व सैनिक या वीर नारियां अपनी समस्याएं और शिकायतें इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।

 यह समस्याएं सीधे उनके कार्यालय के पास पहुंचेंगी। इसके बाद उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार इस तरह की सेवा शुरू होगी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com