इस शख्स ने 2016 में 3,135 बार की ऊबर से सवारी

बेंगलुरु के एक शख्स ने साल 2016 में 3 हजार 135 बार ऊबर की सवारी की यानी एक दिन में करीब 8 बार जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।

img_20161215091124साल 2016 में दुनियाभर में अबतक किसी ने कैब से इतनी ज्यादा ट्रिप नहीं लगाई। ऑनलाइन कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ऊबर ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। 
यूएस के बाद भारत, ऊबर के लिए सबसे बड़ा मार्केट है जहां से कंपनी को विश्वभर का 12 फीसदी बिजनेस मिलता है। ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के अध्यक्ष अमित जैन कहते हैं, जब बात अपने शहर में घूमने की आती है तो दुनियाभर में ऊबर सवारियों की पहली पसंद है।
इस साल कंपनी ने दो नए शहरों- लखनऊ और लुधियाना में भी ऊबर कैब सर्विस की शुरुआत की। तो वहीं ऊबर पूल सर्विस की सुविधा का 4 नए शहरों- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में विस्तार किया। अगले महीने यानी जनवरी 2017 से हैदराबाद में ऊबर मोटर बाइक टैक्सी भी लॉन्च करने जा रहा है।
कारपूल को प्रमोट करने के मकसद से ऊबर ने #SwitchToPool कैंपेन को देशभर के 6 शहरों- नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में लागू किया है और यहीं पर उसकी ऊबर पूल फेसिलटी भी जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com