आपकी रोड ट्रिप को रोमांचक बना देंगे ये बेहतरीन ढाबे

क्या आप भी अपने दोस्तों के साथ किसी रोमांचक रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो बस जल्दी से निकल चलिये इस रोमांचक ट्रिप के लिये जाना कहां है ये हम बताते हैं। इस ट्रिप पर जाने के लिये आपको ज्यादा पैकिंग की जरूरत नही है बन चाहिये एक बैग, मस्ती भरे अपनी पसंद के गानों से भरी एक पेन ड्राइव और एक कार। खाना का कुछ भी सामान आपको लेकर जाने की जरूरत नही है। क्या आपने सोचा कि आप अपनी ट्रिप के दौरान खाना क्या खाएंगे या किसी जगह या ढाबे पर जाकर खाएंगे जहां आपको बेहतरीन खाना और सुकून भी मिले। तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लाए हैं इंडिया के कुछ बेहतरीन ढाबों के नामों की लिस्ट, जहां जाकर आप अपनी रोड ट्रिप का मजा दोगुना हो जाएगा। गजबपोस्ट के अनुसार इन ढाबों पर आपको इतना बेहतरीन खाना मिलेगा जिनका स्वाद आप ताउम्र भुला नही पाएंगे।

02_11_2016-indian-dhaba1. संजय ढाबा (श्रीनगर)

लेह हाईवे पर बने इस कंक्रीट के ढाबे में बनी आलू गोभी की सब्जी और परांठों की खुश्बू आपको किसी 56 भोग से कम नहीं लगेगी। है. इस ढाबे में मिलने वाले खाने के लिए यह जगह पर्यटकों में बहुत फेमस है। यहां चाय की चुस्की लेते हुए सूर्योदय देखना बेहद रोमांचक होता है।

2. पहलवान ढाबा (मुरथल)

चंडीगढ़ के रास्ते में कई सारे ढाबे पड़ते हैं, जिनमें से एक है पहलवान ढाबा। इस ढाबे पर मिलने वाले परांठे की ख़ुश्बू और स्वाद आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देगा। परांठों के अलावा यहां आपको कई तरह की सब्जियां, दाल फ्राई, दाल तड़का, स्टफड पराठे मिलेंगे।

3. प्रिंस भोजनालय (डलहौसी-चंडीगढ़ हाईवे)

डलहौजी चंडीगढ़ की तरफ जाने पर प्रिंस ढाबा आपकी भूख को मिटाने का काम करेगा। शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिये ये सबसे बढिय़ा जगह है। यहां आपको चना दाल, छोले, चना मसाला, काली दाल-चावल के साथ मजेदार कड़क चाय भी मिलेगी।

4. पूरन सिंह दा ढाबा (अम्बाला सिटी)

बहुत ही कम लोगों ने कभी ऐसा ढाबा देखा होगा, जहां 5-स्टार रेस्तरां जैसा ट्रीटमेंट मिलता हो। अम्बाला से थोड़ा आगे आने पर आपको एक ढाबा मिलेगा, जिसका नाम पूरन सिंह दा ढाबा है। इस ढाबे में आपको 5-स्टार ट्रीटमेंट मिलेगा। अगर आपने एक बार यहां के पंजाबी स्वाद के खाने को चख लिया तो आप अच्छे से अच्छे होटल के खाने को भूल जाएंगे। अगर आप यहां जाएं तो यहां का क ीमा कलेजी, चिकन और मटन करी और कड़क तंदूरी रोटी को जरूर खाएं। अगर आप शाकाहारी हैं तो आपको यहां का कढ़ी चावल जरूर ट्राई करें।

5. कालका-शिमला हाईवे

कालका-शिमला हाईवे पर जैसे ही आप सोलन क्रॉस करेंगे, तो थोड़ा सा आगे बढऩे पर आपको कण्डाघाट से पहले बहुत से छोटे-छोटे ढाबे दिखाई देंगे और उनके पास ही दिखेगा छोटा-सा मगर बेहद खूबसूरत ढाबा। स्थानीय लोगों में यह जगह ”आबशार’ के नाम से प्रसिद्ध है। यहीं पर स्थित ढाबों में आपको सादा घर के बने खाने जैसा स्वाद मिलेगा। यहां चाय के साथ गरमागरम चटपटे पकौड़ों का स्वाद आपको दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देगा। ढाबे के पास में ही पांडवों की गुफा भी है यहां जाकर आप अपने रोड ट्रिप को रोमांचक बना सकते हैं।

6. चीतल ग्रैंड (खतौली)

दिल्ली से देहरादून जाते समय रास्ते में पडऩे वाले करीब 200 ढाबों में से एक है, चीतल ग्रैंड ढाबा। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू आपको यहां पर ज्यादा समय बिताने के लिए मजबूर कर देगी। यहां पर आपको घर जैसे रोटी, परांठा और दाल मिलेगी। कुछ साउथ इंडियन डिशेज के साथ ही आपको सैंडविच, ऑमलेट और कटलेट भी मिलेंगे, वो भी इतने स्वादिष्ट कि आप अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। इस ढाबे में आपको दुर्लभ चिडिय़ों का अनूठा संग्रह भी देखने को मिलेगा जिसे देखकर बच्चे रोमांचित हुए बिना नही रह सकेंगे।

7. दीपक ढाबा (धनौला)

पटियाला से जैसलमेर जाते वक्त नेशनल हाईवे 71 पर पड़ता है दीपक ढाबा। इस ढाबे में आपको मिलेगा खाने में पंजाबी तड़का और उंगली चाट लेने वाला स्वादिष्ट खाना। यहां मिलने वाली छाछ और लस्सी खाने का स्वाद और बढ़ा देगी। तो अगर आप इस हाईवे पर जा रहे हैं, तो यहां के खाने का स्वाद चखना तो बनता है।

8. चिल्का ढाबा (बर्कुल, ओडिशा)

अगर आप ओडिशा के रास्ते पर हैं और आपको बेहतरीन सी-फूड का मजा लेना है तो चिल्का ढाबा से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती। यहां पर लकड़ी से बनी आरामदायक कुर्सियां और मनमोहक दृश्य आपके सफर की थकान को मिनटों में छू-मंतर कर देंगे। इसकी खासियत यह है कि यह ढाबा चिल्का लेक के नजदीक बना हुआ है।

9. आजाद हिंद ढाबा (कोलकाता)

नेशनल हाईवे पर कोलकाता जाते वक्त पड़ता है आजाद हिंद ढाबा, जहां बंगाली खाने के अलावा पंजाबी तड़के का स्वाद भी मिलेगा। यह ढाबा 24 घंटे खुला रहता है। यहां का चिकन टिक्का मसाला और दाल मखनी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

10. शेर-ए-पंजाब ढाबा (कोलकाता-दिघा रोड)

वैसे तो ये ढाबा बंगाल में स्थित है, लेकिन यहां का पंजाबी खाना बहुत फेमस है। यहां पर आपको पंजाब और बंगाल दोनों का स्वाद मिलेगा।

11. होटल गुरुकृपा

अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा पर निकले हैं तो होटल गुरुकृपा आपको साउथ इंडियन व्यंजनों का लजीज स्वाद देगा। यहां का देसी घी में बना डोसा आपके मुंह में पानी ले आएगा। यहां की खासियत ये है कि यह सड़क के एकदम किनारे पर बना हुआ है और यहां बैठकर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. इसके साथ ही यहां पर आपको संस्कृति से जुड़ी बातों की जानकारी भी मिलेगी।

12. सनी दा ढाबा (ओल्ड मुंबई-पुणे हाईवे)

मुंबई-पुणे हाईवे पर स्थित सनी दा ढाबा अपने मुंबइया स्टाइल के लिए फेमस है। अगर आप मुंबई में पैदा हुए हैं तो आपने जरूर एक बार तो इस ढाबे के खाने क लुत्फ उठाया होगा। अगर आप लोनावला की तरफ जा रहे हैं तो यहां रुक कर डिनर करने का मजा ही अलग है. यहां पर आप रजौली कबाब, तंदूरी पॉम्फ्रेट, दाल बाटी और गर्मागर्म कुरकुरी जलेबी का मजा चांदनी रात में ले सकते हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com