आज UP के PM मोदी अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास किया। अलीगढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने अलीगढ़ में ‘राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज अलीगढ़ के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है, जो आज के दिन को और भी पुनीत बनाता है। बृज भूमि के कण-कण में राधा ही राधा हैं। मैं पूरे देश को राधाष्टमी की हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आज स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश हुए होते

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो इन कोशिशों को और गति दी गई है। भारत की आजादी में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के योगदान को नमन करने का ये प्रयास ऐसा ही एक पावन अवसर है। आज देश के हर उस युवा हो जो बड़े सपने देख रहा है, जो बड़े लक्ष्य पाना चाहता है, उसे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के बार में अवश्य जानना चाहिए, अवश्य पढ़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता आज भी हमें सीखने को मिलती है। हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। उनकी गाथाओं को जानने से देश की कई पीढ़ियां वंचित रह गईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री के नाते मुझे फिर से एक बार ये सौभाग्य मिला है कि मैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे विजनरी और महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बन रहे विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर रहा हूं। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी सिर्फ भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े थे, बल्कि उन्होंने भारत के भविष्य के निर्माण की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया था। उन्होंने अपनी देश-विदेश की यात्राओं में मिले अनुभवों का उपयोग भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि वृंदावन में आधुनिक टेक्निकल कॉलेज, उन्होंने अपने संसाधनों, अपनी पैतृक संपत्ति दान करके बनवाया था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए भी बड़ी जमीन राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी ने ही दी थी।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्विट कर यह जानकारी दी है कि देश के शिक्षा जगत के लिए मंगलवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास का सुअवसर प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अलीगढ़ का दौरा किया था और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य सरकार विश्वविद्यालय की स्थापना करके उस महान हस्ती को श्रद्धांजलि दे रही है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन के तीन दशक निर्वासित होकर बिताया था।

जानिए कौन थे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह

राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्म 1 दिसंबर 1886 को हाथरस जिले के मुरसान जमीदार रियासत में शाही परिवार में हुआ था। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजा घनश्याम सिंह की तीसरी संतान थे। शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ के सरकारी स्कूल में हुई लेकिन उन्हें जल्दी ही मुहम्मदन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज स्कूल (MAO) में भर्ती कर दिया गया, इस कॉलेज को ही आजकल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है, यहां इन्हें यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान से शिक्षा मिली। बाद में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए थे और राजा महेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 1915 में काबुल में स्थापित भारत की पहली प्रोविजनल सरकार के राष्ट्रपति भी थे। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने तब उस सरकार का गठन विभिन्न अफगान कबीलों के प्रमुखों तथा जापान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मदद से किया गया था।

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मॉडल भी देखेंगे पीएम मोदी

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भी अवलोकन करेंगे। उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की घोषणा प्रधानमंत्री ने 21 फरवरी, 2018 को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन में की थी। इस डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से 6 शहरों अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और लखनऊ को जोड़ने की जोड़ने की योजना बनाई गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com