आज पीएम जाऐंगे ईरान

narendra-modi_56fa0284a16c9एजेंसी/ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को ईरान की यात्रा के लिए रवाना होंगे। दरअसल वे आज दोपहर को ईरान की यात्रा पर रवाना होंगे। यहां वे भारत के लिए महत्वपूर्ण कई मसलों पर चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा का अहम बिंदू है चाबहार पोर्ट। दरअसल इस डील के बाद दोनों ही देशों के बीच व्यापार बेहद आसान हो जाएगा। भारत द्वारा ईरान के साथ कई तरह के समझौते किए जाऐगे। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान को परमाणु कार्यक्रम के लिहाज से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि पीएम की यह यात्रा बेहदसफल होगी। भारत के एक अधिकारी ने कहा है कि भारत को तेजी से व्यापार बढ़ाना होगा। अधिकारी के अनुसार पीएम मोदी की ईरान विजिट को सफल बनाया जा सकता है। इसके लाभ भविष्य में दिखेंगे। भारत और ईरान के संबंधो में चाबहार पोर्ट का मामला महत्वपूर्ण है। 

दरअसल ईरान अपने इस बंदरगाह को विकसित करना चाहता है। इसमें भारत उसकी मदद करने के लिए तैयार है। यदि दोनों देश में समझौता होता है तो भारत को ईरान ऑयल सेक्टर में मदद सर सकता है। इस पोर्ट से भारत – ईरान के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। यदि भारत इस पोर्ट को विकसित कर देता है तो पाकिस्तान के रास्ते से ईरान के उत्पाद भारत में पहुंचाने की जरूरत नहीं होगी। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com