आज का राशिफल

images (1)एजेंसी/ बुधवार (11 मई 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष- दिन की शुरुआत आलस्य से होगी। किसी कार्य को करने के लिए पैसों के साथ अनुभव भी चाहिए। रुका धन प्राप्त होगा।

वृषभ- सार्वजनिक जीवन में कीर्ति बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च होगा। भावुकता में लिए फैसले बदलने होंगे।

मिथुन- आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। परिवारजनों से भेंट होगी।

कर्क- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे।

सिंह- व्यापार संबंधित योजना लाभप्रद सिद्ध होगी। अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। शारीरिक पीड़ा संभव है।

कन्या- पारिवारिक समस्या का समाधान आपसी सहमती से होगा। संतान के किए कृत्य से दुखी रहेंगे। अनावश्यक खर्च होगा।

तुला- काम को कल पर न छोड़ें। आलस को त्यागें और समर्पित भाव से काम करें। आपकी कार्यशैली को बदलें।

वृश्चिक- नई जिमेदारी मिलने से खुश होंगे। प्रतियोगी सफल होंगे। खेल प्रशासन और न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त कर सकते हैं।

धनु- उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

मकर- व्यापारिक नए अनुबंध होंगे। कार्य कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

कुम्भ- बेहतर सफलता केलिए अधिक मेहनत करनी होगी। निजी संबंधों में कठोर फैसले लेने होंगे। आप सोचते बहुत हैं।

मीन- भाग्योदय की संभवाना है। कार्य में आ रही रुकावट सहज ही दूर होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com