अपनी राशियों के हिसाब से जानें कि क्या चीजें दान कभी नहीं करनी चाहिए….

दान करना शुभ होता है। ज्योतिषियों के अनुसार दान करने से पहले कुछ बातों का जानना बहुत जरूरी है। दरअसल ग्रहों के अनुसार कुछ चीजों का दान करना सही नहीं माना जाता। इसलिए इन चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

 img_20161212113504आपको बता दे कि दान को हमेशा बिना किसी को बताए करना चाहिए। दरअसल किस ग्रह का किस स्थिति में दान करना अच्छा है और किस स्थिति में दान करना अच्छा नहीं है इन बातों की जानकारी आपको होनी चाहिेए। जन्मकुंडली में जो ग्रह अपनी उच्च राशि में स्थित होते है व्यक्ति को उन उच्च राशि के ग्रहों से सम्बंधित वस्तुओं का दान अपने जीवन में कभी नहीं करना चाहिए। 
मेष- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। मेष राशि वालों को तेल, काले फूल का दान करने से बचना चाहिए. इसके अलावा लाल वस्त्र का दान, सफ़ेद वस्तु का दान, मूंगा, माणिक्य, मोती, इलेक्ट्रॉनिक सामान और श्रृंगार से जुड़ी चीजें दान नहीं करनी चाहिए। 
वृषभ: वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। वृषभ राशि वालों को क्रीम, नीला, हरे रंग के वस्त्र, श्रृंगार से सम्बंधित चीजें, नीलम, पन्ना, हीरा, घी, दही, गाय, जूता चप्पल का दान करने से बचना चाहिए।
मिथुन: मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इ्स राशि के लोगों को हरा, पीला, सफ़ेद वस्त्र, पन्ना, हीरा, पुखराज, माणिक्य, मोती, जल,दूध, पूजा की वस्तु, पुस्तक का दान करने से बचना चाहिए।
कर्क: कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इ्स राशि के लोगों को सफ़ेद, लाल, क्रीम, गेरुआ लाल वस्तु, मोती, मूंगा, माणिक्य, हीरा, दूध, जल का दान करने से बचना चाहिए।
सिंह: सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। सिंह राशि के लोगों को लाल, गेरुआ, पीला, ज़मीन, लाल फूल, माणिक्य, मूंगा, पन्ना, हरा वृक्ष, तांबे का दान करने से बचना चाहिए ।
कन्या : कन्या राशि का स्वामी बुध है। कन्या राशि के लोगों को हरा, पीला, क्रीम, सफ़ेद रंग के वस्त्र, पन्ना, पुखराज, हीरा, दूध, घी, केसर, हल्दी, मरगज,आदि का दान नहीं करना चाहिए। 
तुला राशि: तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को क्रीम, नीला, सफ़ेद, लाल रंग, गेरुआ रंग के वस्त्र, हीरा, नीलम, मोती, मूंगा, जमींन, दूध, सफ़ेद चन्दन, श्रृंगार की वस्तु का दान करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। भूमि,  लाल वस्त्र, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी का दान, माणिक्य, मूंगा, पुखराज, नीलम आदि के दान करने से बचना चाहिेए।
 धनु राशि: धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु को माना जाता है। ये लोग पीला, नीला, हरा, लाल रंग के वस्तु, पुखराज, नीलम, पन्ना, माणिक्य, पुस्तक, पूजा पाठ का सामान, जूता चप्पल, श्रृंगार की वस्तु का दान करने से बचें।
मकर राशि : धनु राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है।  इस राशि वालों को नीला, सफ़ेद, क्रीम, गेरुआ लाल रंग के वस्त्र, नीलम, हीरा, सफ़ेद चन्दन, जमीन, जूता चप्पल ,काला या नीला कम्बल, सरसों का तेल, लोहे का सामान दान नहीं करना चाहिए।
कुम्भ राशि :कुम्भ राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। इस राशि के लोगों को नीला, हरा, क्रीम, लाल, गेरुआ लाल रंग के वस्त्र, नीलम, पन्ना, हीरा, श्रृंगार की वस्तु, सेंट गाय, जूता, लोहे का सामान का दान करने से बचना चाहिए
मीन राशि: मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु को माना जाता है। इस राशि के लोगों को पीला, पन्ना, गेरुआ लाल, सफ़ेद, रंग के वस्त्र का दान, पुखराज, पन्ना, मूंगा, मोती, पुस्तक, पूजा पाठ का सामान या धार्मिक पुस्तकें, दूध दही, चावल का दान नहीं करना चाहिए। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com