अगर आप भी पहनती है इस विशेष रंग के रक्षासूत्र तो… दूर जाएगी आपकी परेशानी

हिन्दू धर्म में कोई भी पूजा हो हाथ में मौली, कलावा, रक्षासूत्र या पवित्र बंधन बाँधा जाता है। इसी के साथ ही हाथ या गले में काला धागा बांधने का भी रिवाज है ताकि बुरी नजर से बचा जा सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन रक्षासूत्रों के रंग का भी विशेष महत्व होता हैं जो कि उसकी राशि और ईष्ट देवता के अनुसार बांधा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जातक को अपने ईष्ट देव, ग्रह-नक्षत्र के अनुसार कौनसे रंग का रक्षासूत्र पहनना चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– बुध के लिए हरे रंग का सॉफ्ट धागा बांधना चाहिए।

– गुरु और विष्णु के लिए हाथ में पीले रंग का रेशमी धागा बांधना चाहिए।

– शुक्र या लक्ष्मी की कृपा के लिए सफेद रेशमी धागा बांधना चाहिए।

– शनि की कृपा के लिए नीले रंग का सूती धागा बांधना चाहिए।

– चंद्र और शिव को प्रसन्न करने हेतु शिव की कृपा या चंद्र के अच्छे प्रभाव के लिए भी सफेद धागा बांधना चाहिए।

– राहु-केतु और भैरव को मनाने के लिए और इनकी कृपा के लिए काले रंग का धागा बांधना चाहिए।

– भगवान हनुमान या मंगल ग्रह की कृपा के लिए लाल रंग का धागा हाथ में बांधना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com